मंत्रालयिक कर्मचारियों का सरकार पर दबाव बढ़ा: सलूंबर में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन लंबित समस्याओं के समाधान की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय पर कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।
संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौबीसा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि लंबे समय से मंत्रालयिक कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित पड़ी हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में पदोन्नति, वेतन विसंगतियों के निस्तारण, रिक्त पदों पर भर्ती सहित छह प्रमुख मांगों को शामिल किया गया।
कर्मचारियों ने कहा कि यदि समय रहते मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को मजबूर होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहे और सरकार से कर्मचारियों के हित में जल्द निर्णय लेने की मांग की।

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!