सलूम्बर। शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बुधवार को एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। लवकुश विद्यालय से गणेश घाटी मार्ग तक रोड डिवाइडर लाइटिंग कार्य का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शांता अमृत लाल मीणा ने फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विधायक श्रीमती मीणा ने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होने से आमजन को रात के समय आवागमन में राहत मिलेगी। साथ ही सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सलूम्बर नगर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल को शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था के लिए उपयोगी बताते हुए स्वागत किया। नई लाइटिंग व्यवस्था शुरू होने से मार्ग पर रात्रिकालीन दृश्य भी आकर्षक नजर आएगा।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।