सहकारिता मंत्री द्वारा पुलिसकर्मियों से अभद्रता का मामला: सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान ने कलेक्टर व एसपी को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

​सलूम्बर, 1 जून 2026 राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, उदयपुर द्वारा आज सोमवार को सहकारिता मंत्री गौतम डक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। विगत दिनों डूंगला थानाधिकारी एवं पुलिस स्टाफ के साथ मंत्री द्वारा की गई कथित अभद्रता और दुर्व्यवहार के विरोध में संस्थान के सदस्यों ने आज जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक (SP) को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन संस्थान के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जिला कलेक्टर कार्यालय में माननीय राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में मंत्री के इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की गई और उनके विरुद्ध कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। डीजीपी के नाम एसपी को ज्ञापन, शीघ्र अनुसंधान की मांग इसके पश्चात, संस्थान का प्रतिनिधिमंडल जिला पुलिस अधीक्षक (SP) सलूंबर से मिला। वहाँ उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP), राजस्थान, जयपुर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि थाना डूंगला पर मंत्री के विरुद्ध दर्ज (पंजीबद्ध) प्रकरण का शीघ्र और निष्पक्ष अनुसंधान (Investigation) कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। संगठन ने जताया आभार, भविष्य में भी एकजुटता की अपील कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ज्ञापन देने पहुंचे सभी साथियों की भारी उपस्थिति पर उनका तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार भविष्य में भी सभी साथी अपनी उपस्थिति से संगठन का उत्साहवर्धन करते रहें। साथ ही, जो साथी आज किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो पाए, उनसे भी आगामी कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया गया है।

 रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!