टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) टोंक जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना आईपीएस ने दूनी व घाड़ थाने का निरीक्षण किया इस अवसर पर टोंक पुलिस कप्तान रोशन मीना को पुलिस कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ओनर की सलामी दी गई इस दौरान पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने दोनो थानों का निरीक्षण किया और थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि थाने में जो भी परिवादी आए उसे संतोषजनक जवाब देना पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है तथा सभी पुलिसकर्मी आम जन मे विश्वास और अपराधियों मे भय वाली भावना से काम करना है तथा थाने में लंबित प्रकरणों को निस्तारण के भी निर्देश दिए एवं पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने मादक पदार्थों की तस्करी व बेचने तथा अवैध बजरी व खनन के विरुद्ध सक्त से सक्त कार्यवाही करने एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जाए और साइबर क्राइम एवं आन लाइन ठगी करने वालो को चिन्हित करके प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने एवं आए दिन होने वाली यातायात दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए इनमे कमी लाने के लिए भी प्रभावी ढंग से कदम उठाने के निर्देश दिए हैं
इस अवसर पर दूनी थाना प्रभारी रतन सिंह तंवर सी आई सहित घाड़ थानाप्रभारी व पुलिसकर्मी मोजूद थे
पिछले दिनों टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीना आईपीएस द्वारा टोंक पुलिस आपके साथ आपका मोबाइल आपके हाथ अभियान के तहत 101 मोबाइल बरामद किए गए थे और सभी 101 मोबाइल परिवादियो को गुमशुदा मोबाइल लोटा कर अच्छी पहल की है जिनकी अनुमानित लागत 1850000 रूपये है इस पहल से टोंक जिले में काफ़ी चर्चा में पुलिस अधीक्षक रोशन मीना आईपीएस