अधिकारियों को कलेक्टर की दो टूक, लापरवाही पर होगी कार्रवाई सड़कों की हालत, जन शिकायतें और विकास कार्यों की समीक्षा, मोबाइल बंद मिलने पर भी जताई नाराजगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. ने विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क मरम्मत, जन शिकायतों के निस्तारण, ग्रामीण विकास योजनाओं, चिकित्सा सेवाओं तथा मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के कार्यों पर असंतोष जताते हुए कहा कि सड़कों की खराब स्थिति जिले की छवि पर प्रतिकूल असर डाल रही है। उन्होंने सड़क मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही उपखंड स्तर पर सड़क सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए। बैठक में अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने, मोबाइल फोन चालू रखने तथा शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, जल संसाधन कार्यों, सोनार माता क्षेत्र के विकास और विधायक जनसुनवाई केंद्र के प्रस्तावों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!