जन्मदिन पर पौधारोपण कर अभिमन्यु नागदा ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। जिला कलक्टर कार्यालय में सोमवार को आत्मीय माहौल के बीच जिला कलक्टर के निजी सहायक अभिमन्यु नागदा का जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर मंत्रालयिक कर्मचारी राजस्व संघ सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने नागदा के कार्य व्यवहार एवं प्रशासनिक समन्वय की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।
साथियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और सौहार्दपूर्ण वातावरण में शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अभिमन्यु नागदा ने पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को प्रकृति के संरक्षण से जोड़ना समय की आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने विशेष अवसरों पर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले तो पर्यावरण संतुलन की दिशा में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में मंत्रालयिक कर्मचारी राजस्व संघ के अध्यक्ष जितेंद्र चौबीसा सहित संघ के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’