महिला सशक्तिकरण की जानकारी गांव-गांव तक, शिविर में योजनाओं को लेकर बढ़ाई जागरूकता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर, 12 जून। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर के तहत शुक्रवार को सलूम्बर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत डाल में आयोजित शिविर में महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना रहा। शिविर में उपस्थित महिलाओं को स्वरोजगार, शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक उत्थान से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक पहल संचालित कर रही है। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान जिला मुख्यालय पर संचालित वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में विशेष जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू हिंसा, उत्पीड़न या अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रही महिलाओं को यहां एक ही छत के नीचे आवास, भोजन, कानूनी सलाह, चिकित्सकीय सहायता, पुलिस सहयोग और मनोसामाजिक परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। शिविर में महिला सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, शिक्षा और सामाजिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर भी संवाद किया गया। अधिकारियों ने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाकर आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक कविता पुरबिया, दीपिका चौधरी, ग्राम पंचायत की साथिन रेखा मेघवाल सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’