नावड़ा-पुलिया मार्ग विवाद की हकीकत जानने गांव पहुंचे कलेक्टर, सभी पक्षों की सुनकर दिए निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। जिले के सराड़ा उपखंड क्षेत्र के बानाकला गांव में रविवार को जिला कलक्टर मोहम्मद जुनैद पी.पी. ने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आमजन हित सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान उन्होंने लंबे समय से चर्चा में रहे नावड़ा-पुलिया प्रस्तावित मार्ग से जुड़े मामले की मौके पर समीक्षा की और संबंधित पक्षों से सीधे संवाद कर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने राजस्व एवं अन्य विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और नियमों की पालना सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पहलुओं का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन के हित सुरक्षित रह सकें।

दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने राजकीय विद्यालय परिसर में डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन दो नए कक्षा-कक्षों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति तथा उपयोग में लाई जा रही सामग्री की जांच की। कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने तथा गुणवत्ता मानकों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। आधुनिक और सुविधायुक्त कक्षा-कक्ष विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला कलक्टर ने निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी