‘योगा फॉर किड्स’ अभियान का आगाज, चार दिन तक बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य और संस्कार का प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले में सोमवार से “योगा फॉर किड्स” अभियान की शुरुआत हुई। आयुर्वेद विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विशेष पहल में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को उनकी आयु के अनुरूप सरल योगासन करवाए तथा नियमित योगाभ्यास के महत्व को समझाया। प्रशिक्षकों ने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में बच्चों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में योग उन्हें स्वस्थ, एकाग्र और आत्मविश्वासी बनाने का प्रभावी माध्यम साबित हो सकता है। कार्यक्रम के तहत 15 से 18 जून तक प्रतिदिन योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक बच्चों को योग से जोड़कर उन्हें शारीरिक रूप से सक्षम, मानसिक रूप से मजबूत और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को खेल-खेल में योग सीखने की रोचक विधियां भी बताई गईं, जिससे उन्होंने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। अभिभावकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी कदम बताया। जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को इस अभियान से जोड़ें और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों का मानना है कि “स्वस्थ बालक, स्वस्थ भारत” की परिकल्पना को साकार करने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी