

कार्यक्रम में सलूम्बर विधायक शांता देवी अमृतलाल मीणा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया
। शिविर के दौरान नगर परिषद द्वारा नामांतरण, पट्टा, निर्माण स्वीकृति, पेंशन, पीएम स्वनिधि योजना तथा जन्म प्रमाण-पत्र से जुड़े मामलों का समाधान किया गया, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।
शिविर में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण, चिकित्सा, आयोजना, रसद और वन विभाग सहित विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और
जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी नागरिकों को दी। शिविर प्रभारी प्रद्युम्न दशोरा ने बताया कि अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है।
WhatsApp us