सफलता की कहानी
सलुम्बर 15 जून। ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के अंतर्गत लगातार सफलता जारी हे इसी कड़ी में ग्राम पंचायत थाना, सराड़ा के निवासी भगवती लाल की ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से एक नई उम्मीद जगी है। दिव्यांग भगवती लाल आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।
ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान कैंप प्रभारी एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधि के द्वारा स्थिति का संज्ञान लेते हुए उन्हें दिव्यांग उपकरण वितरण का लाभ दिलाने हेतु आवेदन तैयार कर ऑनलाइन प्रस्तुत किया गया, जिसे विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नियमानुसार सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कर उसी दिन आवेदन स्वीकृत कर दिया गया। योजना के अंतर्गत आवेदनकर्ता भगवती लाल जी को व्हीलचेयर प्रदान की गई, ताकि संबंधित द्वारा अपनी रोजमर्रा की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। इस दौरान भगवती लाल ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा ग्रामीण सेवा शिविर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि शिविर के माध्यम से समय पर सहायता मिलने से दिव्यांग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और उन्हें आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा। यह सफलता की कहानी ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रभावशीलता को दर्शाती है, जिनके माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद दिव्यांगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है इस दौरान सलूम्बर विधायक शांता देवी अमृतलाल मीणा, सराडा उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे, तहसीलदार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कार्मिक ओर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
–0–








