शिविर में मिला समाधान: सहमति से बंटी जमीन, दोनों परिवारों को मिली बड़ी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूं।बर। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। सराड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाणा में आयोजित शिविर के दौरान एक भूमि विवाद का मौके पर ही समाधान कर प्रशासन ने संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्यशैली का परिचय दिया। शिविर में खातेदार कंकू कुमारी एवं मंजू कुमारी ने अपनी संयुक्त कृषि भूमि के आपसी बंटवारे के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए प्रकरण की जांच शुरू की। उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे के निर्देशन में तहसीलदार सराड़ा के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राजस्व अभिलेखों का परीक्षण किया तथा दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर नियमानुसार बंटवारे की कार्रवाई पूरी कर दी। शिविर स्थल पर ही समाधान होने से दोनों खातेदारों के चेहरे पर संतोष दिखाई दिया। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित समस्या का त्वरित निस्तारण होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। बंटवारे के बाद भूमि स्वामित्व स्पष्ट हो गया है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार के विवाद की संभावना भी समाप्त हो गई है। ग्रामीण सेवा शिविर में हुए इस समाधान को स्थानीय ग्रामीणों ने भी सराहा। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। शिविर में विधायक शांता देवी अमृतलाल मीणा सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!