सेवा शिविरों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लक्ष्य आधारित कार्य करें अधिकारी : कलेक्टर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। जिले में संचालित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाने के लिए जिला कलेक्टर मोहम्मद जुनैद पी.पी. ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर प्रगति का आकलन किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सेवा शिविरों की सफलता केवल उपस्थिति से नहीं, बल्कि निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान से तय होगी।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा शिविरों में प्राप्त आवेदनों, उनके निस्तारण और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर स्थलों पर प्रतिदिन समय पर उपस्थित रहकर लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है, ऐसे में शिविरों को केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनसेवा का प्रभावी मंच बनाया जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर उसका समयबद्ध निस्तारण किया जाए ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने शिविरों में कार्यरत कार्मिकों की उपस्थिति और गतिविधियों की निगरानी के लिए मूवमेंट रजिस्टर एवं अटेंडेंस रजिस्टर संधारित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को अन्य शासकीय कार्य से बाहर जाना पड़े तो उसकी पूरी जानकारी रिकॉर्ड में दर्ज होनी चाहिए, जिससे जवाबदेही बनी रहे।
जिला कलेक्टर ने विभागवार उपलब्धियों और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा शिविर प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास का सेतु हैं, इसलिए इनके माध्यम से अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाना चाहिए।बै
ठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’