टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) टोंक जिले के सुप्रसिद्ध माण्डकलां नगरफोर्ट में 25 जून 2026 निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर कीर कहार केवट स्वजातीय समाज का ऐतिहासिक एवं भव्य व विशाल चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा
समिति अध्यक्ष सायरलाल कीर ने बताया की 24 जून को विशाल कलश यात्रा व 25 जून 2026 निर्जला एकादशी को ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है तथा समिति की ओर से समाज बंधुओं के लिए भोजन तैयार करवाया जा रहा है तथा इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 5100 रुपये से अधिक राशि का अनुदान देने वाले लगभग 350 से अधिक भामाशाह ओ का विशाल जनसभा में माला, साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा तथा समाज के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं का भी अभिनंदन किया जाएगा
समिति के महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया की श्रीहरि सद्गुरु कालू बाबा माण्डकलां नगरफोर्ट मंदिर परिसर के सामने कीर कहार केवट स्वजातीय समाज का ऐतिहासिक एवं विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 जून 2026 निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर 24 जून को भव्य व विशाल कलश यात्रा बडे तालाब से श्रीहरि सद्गुरु कालू बाबा माण्डकलां मंदिर तक बेंडबाजे व डीजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा रात्री मे विशाल भजन संध्या रखी गई है जिसमें हाड़ौती के प्रसिद्ध सिंगर लोकेश केवट सीसवाली व डांसर का कार्यक्रम रखा गया है
सम्मेलन संयोजक किशन लाल कहार व्याख्याता ने बताया की इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार, मुख्य संरक्षक बजरंग लाल मेहरा, प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा, टोंक जिलाध्यक्ष सायर लाल मंगरियाव, तहसीलदार कैलाश मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी सीताराम अबीद, खनीज विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी बबलू कीर, राम गोपाल समरवाल, रमेश पार्षद, मुकेश कश्यप पार्षद, राजू कश्यप एडवोकेट, युवा नेता जितेन्द्र धीवर, श्रीमती अंजू कहार, दुर्गा लाल, पटवार संघ के बूंदी जिलाध्यक्ष घनश्याम कहार, राम गोपाल मेहरा, रमेश चौहान, बृजेश तोमर, संभागीय अध्यक्ष राजेश सिकरवाल, कैलाश कहार, हरिमोहन कहार, मांगीलाल कहार, कुंजबिहारी मलिया, राजेन्द्र कहार, दानमल कहार व ओम शंकर कहार, उमाशंकर, भगवान मेहरा, गोवर्धन थली, जीतमल मलिया, शैतान कश्यप सहित राजस्थान के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में समाज बंधु शामिल होंगे