टोंक राजस्थान ओबीसी कांग्रेस कार्यालय, श्याम नगर, जयपुर पर एन एस यू आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ का राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव के नेतृत्व में पदाधिकारीयो ने जोरदार स्वागत किया गया
संगठन महामंत्री सागर मावर ने बताया की इस अवसर पर कांग्रेस के महत्वाकांक्षी अभियान “छात्रों की गूंज” को जयपुर के विभिन्न महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई, ताकि विद्यार्थियों की आवाज़ को और अधिक मजबूती मिल सके।
प्रदेश प्रवक्ता डाँ नरेन्द्र मेहरा ने बताया की बैठक में छात्रों की शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्र हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य से जुड़े समसामयिक विषयों पर गंभीर एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर से लेकर जन-जन तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम.डी. चोपदार , ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य सुनील परिहार , संगठन महासचिव सागर मावर , जयपुर संभाग अध्यक्ष अनुभव चंदेल , उपाध्यक्ष नरेंद्र मारवाल , लोकेश सैनी , महासचिव श्रीमती अंकलेश जाखड़ सहित ओबीसी कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी साथियों ने छात्र हित, संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने हेतु अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड ने कहा है कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति हैं। विद्यार्थियों की आवाज़ को बुलंद करना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और कांग्रेस की जनहितकारी विचारधारा को प्रत्येक छात्र एवं प्रत्येक घर तक पहुँचाना हमारा संकल्प है, जो निरंतर जारी रहेगा।