खेत में उतरे जिला कलक्टर, किसानों संग जोता हल, मक्के की बुवाई कर दिया जैविक खेती का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। अच्छी बारिश के बाद जिले में खरीफ फसलों की बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है। गांव-गांव खेतों में किसानों की व्यस्तता के बीच रविवार को जिला कलक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. ने ओड़वाड़िया गांव पहुंचकर किसानों के साथ खेत में समय बिताया। उन्होंने खेत की मेड़ पर बैठकर किसानों से आत्मीय संवाद किया और फिर हल थामकर किसान के साथ खेत जोतते हुए मक्के का बीजारोपण भी किया।
जिला कलक्टर ने खेती-किसानी की पारंपरिक पद्धतियों को करीब से समझते हुए किसानों से खरीफ सीजन की तैयारियों, बारिश की स्थिति, बीजों की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था और कृषि संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि समय पर हुई अच्छी बारिश से इस वर्ष जिले में खरीफ उत्पादन बेहतर रहने की उम्मीद है। प्रशासन किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
खेत में जिला कलक्टर को किसानों के साथ हल चलाते और बीजारोपण करते देख ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। किसानों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए, जिनके त्वरित समाधान का भरोसा जिला कलक्टर ने दिलाया।
संवाद के दौरान उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर जैविक (ऑर्गेनिक) खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है, उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है और किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिलने की संभावना भी रहती है।
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को जैविक खेती के प्रति अधिक जागरूक करने और आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’