टोंक। राजस्थान प्रदेश मेहरा, कहार, कश्यप महासभा के तत्वावधान में 25 जुलाई को आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन मानसरोवर जयपुर में आने के लिए दूनी, टोंक सहित आस पास के समाज बंधुओं को निमंत्रण पत्र दिया और प्रचार-प्रसार किया
जयपुर जिलाध्यक्ष जगदीश मेहरा आमेर ने बताया की 25 जुलाई को मानसरोवर जयपुर में आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन में आने के लिए महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजूलाल चौहान, श्रवण मेहरा, कमल मेहरा, राजूलाल कोटड़ा, सुरज मेहरा ने दूनी मे प्रदेश संरक्षक मोतीलाल मेहरा चेयरमैन, माधुलाल आढ़तिया, प्रकाश मेहरा प्रधानाध्यापक, सोभाग मल कीर अध्यापक, महावीर पी टी आई, रामफूल, महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट सहित सभी समाज बंधुओं को निमंत्रण पत्रिका दी और प्रचार-प्रसार किया गया तथा सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही है
संवाददाता डॉ नरेन्द्र मेहरा दूनी