पंच गौरव कबड्डी में खिलाड़ियों का दमखम, अब 26 जुलाई को जिला स्तर पर होगा महासंग्राम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर, 19 जुलाई। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत जिले की सभी पंचायत समितियों में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ।
प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।
जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में जिलेभर से बड़ी संख्या में टीमों ने भाग लिया। सेमारी, सलूम्बर, सराड़ा, झल्लारा, जयसमंद और लसाड़िया ब्लॉकों में आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर आयोजन को सफल बनाया। साथ ही बरोडा,बामनिया
बालक वर्ग में सबसे अधिक 26 टीमों ने सलूम्बर ब्लॉक से भागीदारी की, जबकि बालिका वर्ग में सराड़ा की 10 टीमों ने हिस्सा लेकर उत्साह का परिचय दिया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला ने बताया कि ब्लॉक स्तर की विजेता और उपविजेता पुरुष एवं महिला टीमें अब 26 जुलाई को लवकुश शिक्षण संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आमने-सामने होंगी। इस आयोजन में करीब 400 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, निर्णायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
उन्होंने सभी विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ब्लॉक प्रतियोगिताओं के परिणाम एवं अभिलेख समय पर खेल विभाग को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियां सुचारु रूप से पूरी की जा सकें। साथ ही चयनित खिलाड़ियों की सूची, जन्म प्रमाण-पत्र, दसवीं की अंकतालिका तथा आधार कार्ड की प्रतियां 22 जुलाई तक निर्धारित प्रारूप में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के आवागमन की व्यवस्था संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा की जाएगी, जबकि खिलाड़ियों के लिए नाश्ता और दोपहर के भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति करेगी। जिला खेल अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के दौरान मूल आधार कार्ड साथ लाने की अपील भी की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!