राज उन्नति बैठक में मुख्यमंत्री का फोकस: समयबद्ध कार्यों पर सख्ती, लंबित मामलों की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर, 20 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित ‘राज उन्नति’ की सातवीं समीक्षा बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर के जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना और विकास कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हों, इसके लिए सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आमजन को समय पर लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग की मोबाइल पशु चिकित्सा वैन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए, ताकि दूर-दराज़ क्षेत्रों के पशुपालकों को आवश्यकता पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
सलूम्बर जिला मुख्यालय पर आयोजित वर्चुअल बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए लंबित कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

और पढ़ें

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

ग्रामीण सेवा शिविर बना जनकल्याण का सशक्त माध्यम, एक ही दिन में स्वच्छता, पहचान और कृषि विकास की सौगातशौ चालय प्रोत्साहन राशि, जन्म प्रमाण पत्र और कृषि यंत्र अनुदान से लाभान्वित हुए ग्रामीण, योजनाओं का मिला त्वरित लाभ

error: Content is protected !!