सलूंबर में गांधी जयंती पर कांग्रेस करेगी पुष्पांजलि, पंचायत टास्क फोर्स अभियान भी रहेगा केंद्र में जिला कांग्रेस कार्यालय में 2 अक्टूबर को कार्यक्रम, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे शामिल
सलूंबर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला कांग्रेस कार्यालय, उदयपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव गणेश एन. मेहता एडवोकेट की ओर से जारी सूचना के अनुसार कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द मेहता
के नेतृत्व में होगा। इसमें कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
युवा कांग्रेस का पंचायत टास्क फोर्स अभियान भी होगा
कार्यक्रम के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के “पंचायत टास्क फोर्स” अभियान से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सूचना के मुताबिक भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद शाहिद तथा राष्ट्रीय संयोजक एवं सलूंबर पंचायत टास्क फोर्स की प्रभारी एडवोकेट सलमा पिनारा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कांग्रेसजनों से समय पर पहुंचने का आह्वान किया है। कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय की ओर से पत्रकार बंधुओं को भी सूचना जारी की गई है।