भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को दी धार, सलूंबर-मेवल मंडल में कार्यकर्ताओं को जुटने का आह्वान जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी बोले—गांव-गांव पहुंचे कार्यकर्ता, मतदाताओं से करें सीधा संवाद; संगठन की मजबूती पर दिया जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने सलूंबर, छप्पन और मेवल मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत व समर्पण के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया।
सलूंबर-बांसवाड़ा बायपास पर आयोजित कार्यक्रम में छप्पन मंडल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान जोशी ने कहा कि पंचायत स्तर पर भाजपा के प्रतिनिधि चुने जाने से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को गांवों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ और मतदाता तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों की जानकारी देने को कहा।
मतभेद भुलाकर एकजुटता पर जोर
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद और अपना-पराया की भावना को पीछे छोड़कर संगठन के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधा संवाद महत्वपूर्ण रहेगा।
जोशी ने कहा कि पार्टी में टिकट चयन की प्रक्रिया कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। उन्होंने बताया कि संगठन स्तर पर जाजम बैठक से पैनल तैयार होंगे और जिला व संभाग कोर कमेटी की प्रक्रिया के बाद प्रदेश स्तर पर टिकट तय किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं को गांवों में जाकर लोगों से संवाद करना होगा।
मेवल में बोले—पहला प्रधान भाजपा का बनाने के लिए जुटें
मेवल मंडल की बैठक करावली स्थित रोडदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने कार्यकर्ताओं से पंचायती राज चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया।
जोशी ने कहा कि मेवल क्षेत्र में डबल इंजन सरकार के दौरान विकास कार्यों को गति मिली है और शेष कार्यों को पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ और मतदाता तक पहुंचकर भाजपा के विकास एजेंडे की जानकारी देने को कहा।
बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, बूथ स्तर पर सक्रियता और चुनावी अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठकों में जिला उपाध्यक्ष सोनल मीणा, जिला मंत्री भूरा भाई पटेल, सहकारी उपभोक्ता भंडार जिलाध्यक्ष करण सिंह पवार, मंडल अध्यक्ष अमरा भाई पटेल, विधानसभा प्रवासी प्रतीक नंदवाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जोशी, महामंत्री संजय मेहता, नेता प्रतिपक्ष सोहन लाल चौधरी, उपप्रधान देवेंद्र सिंह, परमानंद मेहता, जिला प्रवक्ता नाथु भाई कोलावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी, केवाराम पटेल, मंडल प्रतिनिधि झमकलाल जैन, केशव चौबीसा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’