सलूंबर। राजस्थान सरकार की पहल पर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय जिला चिकित्सालय सलूंबर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘रामाश्रय कैंप’ आयोजित किया गया।
कैंप का आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मान और बेहतर जीवन को ध्यान में रखते हुए किया गया।
डॉक्टर नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कैंप में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

कैंप के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं को समझने और आवश्यक चिकित्सा मार्गदर्शन देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।
राजस्थान सरकार की इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन को बढ़ावा देना है।






