ग्राम पंचायत भबराना में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे स्वच्छ भारत मिशन के निर्देशक के. के. गुप्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के भबराना गांव में आज दिनांक 10 जनवरी 2025 को स्वच्छ भारत मिशन के निर्देशक के. के.गुप्ता द्वारा संपूर्ण गांव का निरीक्षण किया गया एवं जन जागरूकता हेतु

कार्यालय ग्राम पंचायत में सभा आयोजित कर लोगों को जागरूक किया। सरपंच केशव लाल मीणा द्वारा निर्देशक के.के. गुप्ता को पगड़ी एवं उपेरना पहनाकर स्वागत किया। सभा में के. के. गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता हमारे लिए बहुत आवश्यक है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हमें हमारे गांव को

स्वच्छ बनाने का निर्णय लेना चाहिए और हमें अपने गांव को स्वच्छ बनाने के लिए अपना तन, मन और धन से सहयोग करना चाहिए। के. के.गुप्ता ने स्वच्छ भारत मिशन पर बल देते हुए लोगों को जागरूक किया कि हमें सुख एवं गीला कचरा नालियों एवं सड़कों पर नहीं फेंकना चाहिए। स्वच्छता बनाए रखने के लिए हमने अलग-अलग जगह पर जाकर लोगों को जागरूक किया है। इसके अतिरिक्त बायोगैस प्लांट की विस्तृत जानकारी दी जिसमें कृषक के पास चार से पांच पशु हो तो वह बायोगैस प्लांट लगा सकते हैं तथा इससे जुड़ी सब्सिडी एवं लागत और फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्वच्छता हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का क्रांतिकारी निर्णय है इसे धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी हमारी अर्थात देशवासियों की है। स्वच्छता बनाए रखना किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि की ही जिम्मेदारी नहीं अपितु गांव का हर व्यक्ति गांव का मालिक है बशर्त वह व्यक्ति गांव को विकास की गति दे और स्वच्छता को अपनाए।
सभा में विकास अधिकारी दिनेश चंद्र पाटीदार, सरपंच केशव लाल मीणा, मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह, भाजपा महामंत्री महेंद्र सिंह गोपावत, ओबीसी प्रकोष्ठा अध्यक्ष भूपेश कलाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी दिग्विजय सिंह, एल.डी.सी. लोकपाल सिंह राम सिंह, जसवंत सिंह, शंभु सिंह, भोपाल सिंह, चैन सिंह, तेज सिंह नितेश सोमानी, ललित सोमानी, जितेंद्र सेवक, विशाल सालवी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में सभा संपन्न हुई।

रिपोर्ट नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!