दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का सफल समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर 10 जनवरी । आयुर्वेद HB विभाग एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजीव भट्ट एवं सहायक निदेशक डॉ.

भानुकमार जैन,विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. शोभालाल औदीचय रहे, डॉ. जितेंद्र जोशी, सहायक नोडल अधिकारी

आयुर्वेद विभाग सलूंबर, तथा शिविर प्रभारी डॉ. अख्तर हुसैन उपस्थित रहे।महावीर इंटरनेशनल के ललित कुमार भूता, मणिलाल मालवी, डॉ. अमरचंद जैन, सूरजमल जैन, प्रभुलाल जैन,अनेकांत महावि‌द्यालय से सुरेंद्र जैन, दक्ष कोचिंग संस्थान की निर्देशिका राजू यादव, सलूंबर जिले के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी पुष्पक मीणा एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
शिविर में उपलब्ध सेवाएँ एवं अतिथि संख्या पंचकर्म: 468 लोगों ने लाभ लिया,क्षारसूत्र में 54 लोग,अग्निकर्म में 11 लोग,फिजियोथैरेपी में 45 लोग,एनसीडी उपचार में 616 लोग,योग चिकित्सा में 284 लोग,बाह्य रोगी (OPD) में 16421,पंचकर्म की IPD में 261 लोगों ने भाग लिया और शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सा की विभिन्न विधियों से लोगों का उपचार किया गया आयुर्वेद विभाग के चिकित्सा अधिकारी जितेन्द्र जोशी ने अपने विचार रखे और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के बारे में विस्तार से बताया कि पंचकर्म में तो सलूंबर जिले में चार चांद लगा दिए ओर उन्होंने महावीर इंटरनेशनल संस्थान का अनुकरणीय योगदान के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया शिविर के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए ऊषा जी जेन सहित अन्य लाभार्थियों ने आयुर्वेद के बारे में 10 दिवसीय शिविर के अपने अनुभव साझा किए और बताया कि पूरी टीम को में बहुत बहुत धन्यवाद देती हु और जिले में इस प्रकार के शिविर नियमति लगाने से आमजन को लाभ होगा कार्यक्रम के दौरान परिचारकों और चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। शिविर में सेवा देने वाले आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सीताराम गुप्ता, डॉ. रविंद्र गुलरिया, डॉ. सुनील रघुवंशी, डॉ. जीत पटेल, डॉ जितेंद्र दिगम्बर जोशी, डॉ. सतीश गुसर, डॉ. नेहा चौहान, डॉ. नितिन सेजू, डॉ. जगन्नाथ वर्मा, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आरती मीणा, डॉ. अश्विनी जोशी, एवं डॉ. रीना मीणा, डॉ धुविन जैन।सामाजिक सहयोग और सराहना शिविर के सफल आयोजन में महावीर इंटरनेशनल और विभिन्न संस्थाओं का सहयोग सराहनीय रहा। इस चिकित्सा शिविर ने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लाभान्वित कर स्वास्थ्य सुधार के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!