विप्र फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क सेमिनार एवं प्रतियोगी परीक्षा 12 जनवरी को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले मे विप्र फाउंडेशन के बेनर तले सर्व ब्राह्मण समाज के कक्षा दसवीं बाहरवी एवं स्नातक आदि शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियों का निशुल्क सेमिनार एवं प्रतियोगी परीक्षा का निशुल्क आयोजन होगा। विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों की बैठक श्री भंवर लाल नागदा प्रदेश संरक्षक के आवास पर हुई। बैठक जिसमें जिले के शिक्षा रोजगार प्रतियोगी परीक्षा प्प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाग लिया I
जिला सह प्रभारी भगवान लाल त्रिवेदी इंटाली ने अध्यक्षता करते हुए बताया की चौबीसा समाज का भवन पुलिस थाने के पास डाल चौराया सलुम्बर पर सेमिनार का आयोजन होगा जिसमे समाज के सेमिनार के मेसेज रीट के विध्यार्थी हेतु उदयपुर के मनो विज्ञान विषय विशारद एवं 35 वर्षी से अधिक अनुभवी प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ एवं मोटीवेशनल स्पीकर एच आर दवे द्वारा मार्गदर्शन दिया जावेगा जिनके माध्यम से हजारो बच्चो को सरकारी सेवा का लाभ मिला है। सेमिनार में करिअर काउंसलिंग आर एस रिट शिक्षक एस आई पुलिस कांस्टेबल पटवारी ग्राम विकास अधिकारी वन एवं जेल सेवा आदि भर्तियो पर जानकारी प्रदान की जाएगी एवं माँक टेस्ट लिया जाएगा। समन्वयक कन्हैया लाल सरवार द्वारा प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में कृष्णकान्त पानेरी सरंक्षक भंवर नागदा सरंक्षक एसपी मेहता प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम भट्ट जिला अध्यक्ष कमल शर्मा शहर अध्यक्ष डॉक्टर जीतेन्द्र जोशी दिनेश चौबीसा यशवंत मेहता लीलाधर त्रिवेदी कपिल कुमार मेहता सुनील चास्टा प्रेम शंकर चौबीसा केलाश चन्द्र पांडे ने सफल सेमिनार हेतु संबोधित किया I इस अवसर पर रमेश चन्द्र पंड्या भगवान नागदा लक्ष्मीकांत शर्मा सुनील सेवक राजेश कुमार शर्मा योगेश शर्मा रितेश व्यास हितेश चौबीसा अर्पित गोखले यशवंत जोशी लोकेश चौबीसा कैलाश चौबीसा जगदीश कुमार चौबीसा प्रफुल चौबीसा पुर्नाशंकर मेनारिया रमाकांत त्रिवेदी भगवन लाल त्रिवेदी प्रभु लाल नागदा बोरिया आदि पदाधिकारी उपिस्तिथ रहें। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार पंड्या ने किया।

रिपोर्ट नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!