स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 162 चक्र सूर्यनमस्कार का आयोजन संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उदयपुर स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने हेतु माँ भगवती आरोग्य वृद्धि धाम और

पतंजलि योग समिति उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य सूर्यनमस्कार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 162

चक्र सूर्यनमस्कार पूरे किए। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाना था। इस अवसर पर वैद्य डॉ. शोभालाल ओदीच्य ने बताया कि यह आयोजन माँ भगवती आरोग्य वृद्धि धाम मीरानगर भुवाणा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति उदयपुर के योग समन्वयक योगी

अशोक जैन और उनके सहयोगी शिक्षकों ने उपस्थित योग प्रेमियों को सूर्यनमस्कार और अन्य आसनों का अभ्यास करवाया। योगी अशोक जैन ने सूर्यनमस्कार को एक

सर्वांगीण व्यायाम बताया और कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इस कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुकेश पाठक कोषाध्यक्ष नरेश पालीवाल जिग्नेश शर्मा पुरण सिंह राठौड़ कीर्ति जालोरा भानु बापना डॉ.महिमा बिरला डॉ.भूपेंद्र सोनी डॉ. भविष्य ओदीच्य नीलेश चोबीसा जितेंद्र बाबेल गोविंद लाल लावटी मैना जैन पुनीता पालीवाल सरला जोशी लोकेश बिरला दिल्ली से प्रतिभा मिश्रा और अहमदाबाद से एच पी जिंदल और कल्पना ओदीच्य सहित अनेक योग शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने बड़े मनोयोग से भाग लिया और इसे स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों व योग परंपरा को समर्पित किया।

रिपोर्ट नारायण सेन सलुम्बर

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’