विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा सेमिनार संपन्न यह नवगठित जिलें के लिए एक अद्वितीय सेमिनार हैं-के के पानेरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन जॉन 1-ए के प्रकल्प प्रदेश शिक्षा रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ उदयपुर के तत्वावधान में नवगठित सलूंबर जिले में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए एक करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस प्रोगाम नगर केचौबिसा समाज के भवन में आयोजित किया गया जिसमें कई विद्वान प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ एवं शिक्षा के क्षेत्र में करियर काउंसलर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए

कृष्णकांत जी पानेरी ने सलूंबर में आए सभी प्रतियोगी परीक्षार्थियों को अपने उद्बोधन में कहा कि यह सलूंबर के लिए एक अद्वितीय सेमिनार है। इसमें यहां के बालकों को कक्षा 9 से लेकर ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट तक के प्रतियोगी परीक्षार्थियों को विषय चयन से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली बाधाओं तथा सफलता के लिए किए जाने वाले प्रयास के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्रदेश शिक्षा रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष करियर कॉउन्सिलर तथा मोटिवेशनल स्पीकर एच.आर.दवे ने प्रतियोगी परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफलता के सफल मंत्र से अवगत कराया उन्होंने बताया की विप्र विद्यार्थियों में प्रतिभा बहुत होते हुए भी असफलता के क्या-क्या कारण है जिनमें मार्गदर्शन का नितांत अभाव एवं उस परीक्षा के प्रति अनभिज्ञता मुख्य है। इन कारणों के निदान के लिए उन्होंने स्मार्ट स्टडी से लेकर सिलेबस पुराने पेपर्स का अध्ययन दृढ़ इच्छा शक्ति ईमानदारी से मेहनत सकारात्मक सोच आदि कई बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी। एच आर दवे ने कई प्रेरक दृष्टांतो एवं वाक्यों द्वारा आशार्थियों को आत्मविश्वास और सकरात्मक सोच से सरोबार किया। प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने कई उदाहरण और दृष्टांतों द्वारा बालकों को आगे बढ़ाने के कई टिप्स दिए जिससे वह प्रथम प्रयास में ही अपना लक्षण मंजिल प्राप्त कर सके मनोविज्ञान एवं अंग्रेजी विषय को सरल बनाते हुए तथा स्कोरिंग बताते हुए उन्होंने कई विधाओं के बारे में अभ्यर्थियों को जानकारी दी। शिक्षा करियर के क्षेत्र में अनुराग त्रिपाठी ने बच्चों को विषय चयन से लेकर उनमें मेरिट में आने तक के कई टिप्स दिए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एस पी मेहता जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम भट्ट प्रभारी भगवानलाल त्रिवेदी लीलाधर त्रिवेदी कन्हैयालाल सरवार लक्ष्मीकांत शर्मा सुनील सेवक कपिल मेहता यशवंत मेहता कैलाश चन्द्र पाण्डे राजेन्द्र पण्डिया मणि शंकर शर्मा सुरेश शर्मा प्रेम शंकर चौबीसा रमाकांत त्रिवेदी हितेश चौबीसा दिनेश चौबीसा रणछोड़ चौबीसा योगेश शर्मा यशवंत पचावत राजेश शर्मा एवं समाजजन एवं फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र पण्डिया अमलोदा ने किया कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि अगला सेमिनार जल्द ही आयोजित किया जाएगा

रिपोर्ट नारायण सेन सलुम्बर

और पढ़ें

error: Content is protected !!