एक शाम बाईजी के नाम भव्य भजन संध्या आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के गींगला उप तहसील के पुराने बस स्टैंड पर मां बाइजी के नाम पर भव्य भजन संध्या आयोजित की गई भजन संध्या से पूर्व भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमे आसपास के समस्त गांव के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया आयोजक भरत पांडे सुनील पांडे और अजय पांडे ने प्रसिद्ध भजन गायक भगवत सुथार का माला पगड़ी
पहनाकर डीजे की धुन पर भक्तो के साथ स्वागत कर मां बाईजी के मंदिर ले गए जहा भगवत सुथार ने मां का आशीर्वाद लिया इसके बाद आयोजन स्थल पर ले गए जहा हजारों की तादाद में भक्तो के मध्य सर्व प्रथम नरेश सुथार द्वारा गणपति वंदना कर भजन संध्या की शुरुआत की इसके बाद गुरु वंदना करते हुए भजन सतगुरु आया पामना पर सभी को मंत्र मुग्ध किया बाद में बाइजी के एवम श्री राम के
जयकारे के साथ वीर हनुमाना अति बलवाना भजन के साथ भक्तो को नाचने पर मजबूर कर दिया बालाजी के वेश में स्वयं जब हनुमानजी प्रांगण में पधारे तो लोगो में भक्ति का अलग ही भाव नजर आया , गींगला धरती पर थारो देवरों बाई जी मोटी माई थारा टाबरीया करे मनवार भजन पर पूरे पंडाल में भक्तगण दोनो हाथ ऊंचे कर नाचने लगे मां बाई
जी जब स्वयं शेर की सवारी कर जब बाई जी पधारे आंगने पर भक्त पूरी श्रद्धा से नाचने लगे कई एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई जिसमे थाने हेला पर हेलो दीजो मारी मां, कंकू केशर रा पगल्या चढ़ाऊ चरणा में शीश नवाऊ, अरे भेरूजी ढोल नगाड़ा बाजे , कइया बैठे हो चुपचाप बाई जी मुंडे
बोलो जी जैसे भजनों के साथ ही कृष्ण राधा और सुदामा की झांकी प्रस्तुत की गई और झीनी झीनी उड़े रे गुलाल सांवरिया थारे मंदिर में भजन पर पूरा पंडाल नाचने पर मजबूर हो गया तड़के तक चले भजन संध्या में अंत तक लोग देखते रहे

रिपोट योगेश जोशी

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!