परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों एवं पेपर कॉर्डिनेटरो की जिला स्तरीय आमुखीकरण संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिलें में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित होने वाली माध्यमिक एवं प्रवेशिका एवं उच्च माध्यमिक वरिष्ठ उपाध्याय मुख्य परीक्षा-2025 के संदर्भ में
सलूम्बर जिले के 49 बोर्ड परीक्षा केंद्रों के 49 केंद्राध्यक्षों एवं पेपर कॉर्डिनेटरो की जिला स्तरीय आमुखीकरण प्रशिक्षण बैठक जिला मुख्यालय पर स्थित लवकुश शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित हुई। उपस्थित केंद्राध्यक्षों व पेपर कोर्डिनेटरो को दक्ष प्रशिक्षक राजेश कुमार जोशी प्राचार्य राउमावि चिबोड़ा एवं श्री ताहिर मोहम्मद प्राचार्य राउमावि माकडसीमा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला
शिक्षाधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) सलूम्बर कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मुख्य परीक्षा 2025 में सलूम्बर जिले में 49 परीक्षा केंद्र पर माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के लगभग 15000 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इस बैठक में सलूम्बर जिले के सलूम्बर, सराड़ा,सेमारी जयसमन्द,लसाडिया एवं झल्लारा के मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी उपस्थित रहें।

रिपोर्ट गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!