चंदोड़ा कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिलें के चंदोड़ा 25 फरवरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदोड़ा के कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह स्थानीय विद्यालय में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान

लोकेश कुमार जैन ने की। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को माला पहना कर व पेन भेट कर सम्मानित किया गया। सभी अध्यापकों द्वारा अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक बातें बताई गई। कार्यक्रम का संचालन कालू लाल पटेल द्वारा किया गया। विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था रखी गई। कक्षा 12 के विद्यार्थियों के द्वारा विद्यालय कोस्पीकर साउंड सिस्टम सप्रेम भेंट किया गया। व्यवस्थापक कक्षा 11 के कक्षा अध्यापक प्रकाश जोशी व सांस्कृतिक प्रस्तुतिया नागेंद्र पाल सिंह चुंडावत द्वारा तैयार करवाई गई।इस अवसर पर किरण सिंह शक्तावत, हिरालाल मीणा, जयेश सेन,महेन्द्र जैन एवम समस्त स्टॉफ साथी उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों को सभी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक व्याख्याता कक्षा 12 के कक्षा अध्यापक प्रेम शंकर दर्जी द्वारा दी गई।

रिपोर्टर  जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!