सलूम्बर । ब्यावर जिलें के विजय नगर में कुछ लोगों द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ योंन शोषण तथा धर्मान्तरण का प्रयास अत्यंत निंदनीय है आरोपियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही हो। नाबालीग छात्राओं के साथ योन शोषण की घटना कुत्सित मानसिकता
से ग्रस्त है। इसी घटना के विरोध मे प्रदेश के निर्देश अनुसार राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला सलूम्बर के बेनर तलें सलूम्बर जिला मुख्यालय पर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन प्रस्तुत किया इस अवसर पर कृष्णा काबरा जिला महिला संगठन मंत्री दामिनी वैष्णव लता कमल आमेटा जिला मंत्री कन्हैया लाल सेवक देवी लाल मेहता मांगी लाल मीना विमल आमेटा रमा कान्त जसवंत सिंह राघवेंद्र मिश्रा भगवती लाल रायतला लक्ष्मण मीना नरेश चाष्टा सुनील चाष्टा सहित सम्पुर्ण जिला एवं उपशाखा कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहें