सलूंबर जिले के भबराना गांव की सरस्वती विद्या विहार उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना में आज दिनांक
03/030/2025 को कक्षा 12वी के विद्यार्थियों का विदाई एवम् आशीर्वाद समारोह का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम सिंह चौहान एवं संस्था प्रधान रमणलाल चौबीसा ने की।मुख्य अतिथि प्रबंधक मान सिंह,गोविन्द सुथार, मीडिया प्रभारी नाथूलाल सालवी, हीरालाल सालवी,लालसिंह चौहान,अरविंद सिंह खरवड़,गजेंद्र सिंह खरवड़,रोशन जोशी,मांगीलाल जोशी रहे।विद्यार्थियों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया।गत सत्र में की गई घोषणा में नाथूलाल सालवी द्वारा तहसील टॉपर
कुलदीप सिंह चौहान को 5000 रुपए की ईनामी राशि देकर सम्मानित किया और भविष्य में इसी तरह टॉपर आने वाले विद्यार्थियों को ईनामी राशि देने की घोषणा की।संस्थाप्रधान रमणलाल चौबीसा द्वारा वर्षभर की सांस्कृतिक एवम् शैक्षणिक गतिविधियों, विज्ञान मेला,खेलकूद प्रतियोगिता आदि आयोजनों में प्रथम रहे विद्यार्थियों को अपर्णा एवम् मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।साथ ही इंटरनेशनल ओलंपियाड में जिला स्तर पर प्रथम,द्वितीय,तृतीय रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।संस्थापक मानसिंह चौहान द्वारा श्रेष्ठ परीक्षापरिणाम देने वाले विषय अध्यापक/अध्यापिकाओं को गुरु अभिनंदन
पत्र एवम् मोमेंटो देकर सम्मानित किया।सत्र 2024-25 में कक्षा 10वी तथा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए जिला टॉपर रहने पर संस्थान द्वारा पूर्ण फीस माफ की घोषणा की गई।कार्यक्रम में विद्यार्थी,विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।