सलूम्बर, 3 मार्च। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियत्रंण राजस्थान श्री एच. गुईटे के आदेशानुसार त्योहारी सीजन में शुरू किये गयें शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिला कलक्टर अवधेश मीणा व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार परमार के निर्देशन में
खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिहं सोलंकी के द्वारा मैसर्स पदमावती ट्रेडिंग हाउस लवकुश स्कूल के सामने सलूम्बर का औचक निरीक्षण किया गया। किराणा विक्रेता को फुड सेफ्टी डिसप्ले बोर्ड प्रदर्शित करने साफ-सफाई रखने, कार्यरत कार्मिकों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र बनाने एवं पेस्ट कन्ट्रोल करवाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त प्रतिष्ठान से कुल 2 नमूनें कच्ची घाणी सरसो का तेल (जय मेवाड ब्रांड) व घी (परम ब्रांड) के लिये गए है उक्त नमूनों को जन स्वास्थ्य
प्रयोगशाला भेजा जाएगा जॉच रिर्पोट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।डॉ. महेन्द्र कुमार परमार ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्यवाही सम्पूर्ण जिले में अनवरत रूप से जारी रहेगी तथा मिलावटियों के खिलाफ व खाद्य व्यापारीयों को दियें गयें निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी