आओ मंदिर चले अभियान की आरती होली मिलन तथा फागोत्सव संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
उदयपुर जिले में हिरण मगरी सेक्टर 5 में आओं मंदिर चले भक्ति आंदोलन की 143 वीं आरती सेक्टर 5 में गायत्री नगर स्थित अखाड़े में बिराजित बालाजी के समक्ष हुई। होली के दूसरे दिन हुई आरती में भक्त बालाजी के
भक्ति रंग से रंगे व होली की मिठाई व गीतों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मोहल्ले के भक्तों ने सामूहिक हनुमान
चालीसा,राम स्तुति व आरती में भाग लिया विशेषकर छोटे-छोटे बच्चों ने भी इसमें बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। मंदिर के पुजारी प्रेम उस्ताद ने पूरी आरती के समय हाथ में बालाजी की गदा लिए आनंद के साथ नृत्य कर सभी भक्तों को मनमोहित कर लिया। इस अवसर पर हनुमान भक्त रवि अग्रवाल,
कैलाश टेलर, स्थानीय मन्दिर समिति सदस्य डाडम कुमावत पुजारी प्रेम उस्ताद, शैलेन्द्र जोशी ललित बापना आदि भक्ति तथा बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी सम्मिलित हुए। इधर कल आओ मंदिर चले भक्ति आंदोलन संचालित करने वाले टोली का सपरिवार होली मिलन रेबारियों का गुड़ा स्थित समरथ वाटिका पर हुआ। कार्यक्रम में आओ मंदिर चले आंदोलन से जुड़ी मातृशक्ति ने फागोत्सव मनाया और पुष्पों के साथ होली खेलते हुए भक्तिमय गीतों के साथ पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम में आने वाले नववर्ष पर समाज में होने वाले सभी कार्यक्रमों में हम बढ़-चढ़कर हिस्सा ले इसका संकल्प लिया गया तथा अपने घरों पर नव वर्ष पर दीपक जलाना तथा घर के मुंडेर पर मंगल पताका लहराने का आह्वान किया गया।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’