भारतीय नव वर्ष को लेकर सर्व समाज एवं मातृ शक्ति की बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूम्बर भारतीय नववर्ष दिनांक 30 मार्च को लेकर सलूम्बर नगर में सर्व समाज एवं मातृ शक्ति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से दिनांक 29.03.2025 को नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले समाजोत्सव व भारतीय नव वर्ष के स्वागत पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम की
तैयारी को लेकर चर्चा गई। बैठक में तय किया गया कि 29 मार्च नववर्ष की पूर्व संध्या पर गुजरात की रहने वाली देश की प्रसिद्ध भजन गायक गीता बेन रेबारी द्वारा भजन और देश भक्ति गीतों से भरी भजन संध्या महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज के सानिध्य में रखी जाएगी व 30 मार्च को वाहन एवं स्कूल विद्यार्थियों की रैली का आयोजन रहेगा। कार्यक्रम को लेकर सभी कार्यकर्ताओं की अलग -अलग समितिया बनायी गई जो सभी समाज की सामाजिक बैठक,प्रचार प्रसार,नगर सज्जा सुरक्षा जल व्यवस्था,अतिथि व्यवस्था प्रशासन व्यवस्था रंगोली व्यवस्था व मातृ शक्ति की बैठक आदि कार्यों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में बड़ी संख्या में नगर के स्वयंसेवक,मातृ शक्ति और समाज सेवी उपस्थित रहें। बैठक का मार्ग दर्शन नववर्ष समारोह समिति के संयोजक रणजीत पुरबिया, महामंत्री राकेश प्रजापत ने किया।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!