अपना घर आश्रम उदयपुर में आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। जिलें के बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर में मदन मोहन मालवीय राजकीय आयुर्वैदिक महाविद्यालय की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया
गया। आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि डाक्टर ज्योति दीक्षित एवं डॉक्टर मनप्रीत कौर मुख्य चिकित्सक के संयोजन में
महाविद्यालय की टीम ने 41 निराश्रित प्रभुजनों की नाड़ी ब्लड प्रेशर वजन,रक्त शर्करा आदि की जांच कर रोग शोधन एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक औषधीयों का वितरण किया गया।आश्रम सचिव गोपाल कनेरिया ने आश्रम के बारे में जानकारी दी एवं डा ज्योति दीक्षित और दो मनप्रीत कौर के साथ पधारे हुए चिकित्सकों का ऊपरना एवं साहित्य प्रदान कर सम्मान किया। इस शिविर में डॉक्टर मिथिलेश,डॉक्टर महेश, डॉक्टर शीतल,डॉक्टर रामप्रसाद डॉक्टर गजेंद्र,डॉ अर्चना, डॉक्टर नीतिका,डॉ राधेश्याम, आश्रम सदस्य अशोक कोठारी,आश्रम प्रभारी सुल्तान सिंह ,सेवा साथी आकाश कुमार,रोहित कुमार, उदय सिंह, सुखदेव, विश्वेंद्र की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर नारायण सैन

और पढ़ें

error: Content is protected !!