सलूम्बर। राष्ट्र संत भारत गौरव 108 श्री आचार्य पुलक सागरजी महाराज के सानिध्य में 23 मार्च 2025 को 1008 श्री भगवान ऋषभदेव का जन्म कल्याणक महोत्सव सलूम्बर नगर में मनाया जायेगा। महामंत्री एवं पार्षद प्रभुलाल जैन ने कार्यकम की जानकारी देते हुए बताया कि शोभायात्रा प्रातः 8.00 बजे आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर, नागदा बाजार से प्रारंभ होगी जो शोभा यात्रा नगर के नागदा बाजार, गांधीचौक से आजाद मोहल्ला,रावलीपोल होते हुए तालाब पर 10 बजे समापन होगा। तत्पश्चात आचार्य श्री का प्रवचन एवं ज्ञानोपदेश सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा और पुनः तालाब की पाल से होते हुए नागदा दिगम्बर जैन मन्दिर पर समापन होगा। समापन के बाद स्वामी वात्सल्य नागदा समाज के नोहरे में आयोजित होगा। स्वामी वात्सल्य पुनयाजक शाह केशवलाल हरचन्दजी भीमावत होंगे।