सलूम्बर जिले में कल्याणा कला में वन विभाग को लगी बड़ी सफलता हाथ बीते कई दिनों से लोगों में सोशल मीडिया के माध्यम से ये
खबर चल रही हे कि कल्याणा कला के आसपास तेंदुआ नजर आया हे।कुछ वीडियो,फोटो के अलावा ग्रामीणों से भी इस बात की पुष्टि हुई।लोगो में इस बात से बहुत भय फैल गया था।दिन ढलने के बाद लोगों ने बाहर आना जाना भी बंद कर दिया।जब
वनविभाग को इसकी सूचना मिली तो वन विभाग टीम द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए कल्याणा कला में भीम जी पटेल,कमलेश सेवक,रमेश जी सुथार के खेतो में पिंजरे लगाएं गए।जिसमें आज सुबह तेंदुए को कैद पाया गया।ग्रामीणों में जैसे ही ये खबर पहुंची तो तेंदुए को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।ग्रामीणों ने फॉरेस्टर रंगलाल,फॉरेस्टर नाथूलाल एवम् पूरी वन विभाग की टीम को धन्यवाद दिया।