उदयपुर के द्वारा निगम के 62 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि संयुक निदेशक उद्यानिकी रविन्द्र वर्मा ,संयुक निदेशक कृषि सुधीर वर्मा, भूतपूर्व क्षेत्रीय
प्रबंधक मुस्तनसिर एवं वर्तमान क्षेत्र प्रबंधक ओमप्रकाश अड़िया तथा निगम के अधिकारी शंभुगिरी गोस्वामी , प्रशिक्षु प्रबंधन मोहित कुमार एवं प्रभारी विपरण बांसवाड़ा धीरज कुमार उपस्थित रहे ।संगोष्ठी में संयुक निदेशक के द्वारा किसानों एवं डीलरो तथा
किसान उत्पादक संगठनों को निगम के बीजों के बारे में तथा विभिन्न अनुदान योजना के बारे में जानकारी दी।किसानों को निगम के बीजों के लिए प्रेरित किया तथा साथ ही संयुक्त निदेशक उद्यानिकी ने सब्जी बीजों की प्रशंसा की तथा निगम के उच्च कोटि के सब्जी बीजों की विश्वसनीयता जताई ।
व्यवसाय समन्वयक विनीत शुक्ला ने किसानों को लघु उद्योगों की संभावना के बारे में रूबरू कराया तथा किसानों को कृषि से संबंधित व्यवसाय की जानकारी दी इसके अलावा, संगोष्ठी में निगम द्वारा अधिकृत डीलर्स किसान उत्पादक संगठनों को राष्ट्रीय बीज निगम का अधिकृत बीज विक्रेता प्रमाण पत्र भेंट किए गए । नए बीज विक्रेताओं को निगम के अधिकृत बीज विक्रेता बनने की पंजीकरण प्रणाली से अवगत कराया गया।इस संगोष्ठी में 149 किसान , डीलर्स विभिन्न कृषक विकास सहकारी समितियो के प्रतिनिधि एवं महिला कृषकों ने भाग लिया। संगोष्ठी का उद्देश्य कृषि विकास में राष्ट्रीय बीज निगम के बीजो का वितरण और विपणन के संदर्भ में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर गत रबी सीजन में बीज ग्राम योजना तथा एफ आ रे जन जातिय कृषकों को वितरित निगम के बीजों के बारे में फीडबैक और प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर निगम की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराने के उपायों पर विचार किया।इस संगोष्ठी में बीज वितरण नेटवर्क के विस्तार, कृषि तकनीकी उन्नति, और कृषक कल्याण योजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही आने वाले सीजन में बीज आपूर्ति की योजना, कृषकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, और नई विपणन रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।संगोष्ठी का समापन सभी प्रतिभागियों के सहयोग के साथ निगम के उद्देश्यों को प्राप्त करने के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ।