उदयपुर देलवाड़ा जैन सोसायटी द्वारा महिला विंग ने विज्ञान भवन अशोक नगर में आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में 100 से अधिक माता बहनों ने
भाग लिया और विभिन्न प्रस्तुतिया दी गयी। महिला विंग अध्यक्ष पूर्णिमा बोकड़िया ने अपने उधद्बोधन मे समाज मे वर्तमान में नैतिकता के पतन के विषय पर अपने विचार रखे। जैन तपस्वी बहनों का भी सम्मान किया गया। समापन पर सोसायटी अध्यक्ष राजेन्द्र पामेचा ने समाज मे पंच परिवर्तन कुटुम्ब
प्रबोधन,पर्यावरण,सामजिक समरसता, स्वदेशी तथा नागरिक शिष्टाचार पर विषय रखा। कार्यक्रम का

संचालन पिंकी मेहता द्वारा किया गया तथा प्रस्तुति देने वालो को पुरुस्कार वितरण भी किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन माहमंत्री नीलम सांखला ने दिया। कोषाध्य्क्ष मधु बडाला ने वार्षिक हिसाब किताब का ब्यौरा दिया।कार्यकारणी रुक्मा पामेचा,नीता छाजेड प्रेम पामेचा, पूनम लोढ़ा, सुनीता बोकड़िया,अंजना मेहता, डा. मोनिका बोकड़िया एवं मिनाक्षी सिंघवी के प्रयत्न से कार्यक्रम सफल हुआ।
रिपोर्टर नारायण सेन








