सलूंबर जिले के भबराना गांव में आज अंतरराष्ट्रीय जीतो फाउंडेशन के तत्वावधान में शांतिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में समस्त जैन संघ की ओर से नवकार मंत्र का सामूहिक जाप किया गया।समाजसेवी दिनेश जैन ने बताया कि नवकार महामंत्र सिर्फ एक मंत्र नहीं है, यह हमारी आस्था का मूल है।नवकार महामंत्र विनम्रता, शांति और सार्वभौमिक सद्भाव का प्रतीक है।इसका आयोजन जैन समुदाय द्वारा विश्व में शांति और अहिंसा के संदेश को
फैलाने के उद्देश्य से किया जाता हे।नवकार महामंत्र का मूल संदेश सभी जीवों के प्रति स्नेह और आदर हे।इस आयोजन में भबराना गांव के जैन समुदाय की समस्त महिलाओं एवम् पुरुषों ने भाग लिया।