
अधिकारिता विभाग हेमन्त खटीक के अनुसार अनुदानित इस आदिवासी छात्रावास की मान्यता समाप्त की गई थी क्योंकि मान्यता रद्द करने के समय छात्रावास भवन जर्जर व खंडित हो चुका था परंतु आज इस छात्रावास भवन का मरम्मत कार्य के पूर्ण हो चुका है व छात्र के रहने हेतु परिपूर्ण हैं। आज आदिवासी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से इस आदिवासी छात्रावास को पुनः प्रारंभ करने की अपील की गई तथा छात्रावास का मरम्मत कार्य पूर्ण होने के पश्चात यहां पर कुछ भूमि दलाल व भूमि माफियाओं द्वारा अनावश्यक गतिविधियां की जा रही है। मोर्चें ने जिला कलेक्टर अवधेश मीणा को ज्ञापन के माध्यम से कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छात्रावास को छात्रों के लिए पुनः प्रारंभ किया जाए ताकि क्षेत्र के आदिवासी छात्र- छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिल सकें।इस प्रतिनिधि मंडल में आदिवासी संघर्ष मोर्चा के गौतम लाल मीणा, एक्टू के जिला अध्यक्ष शंकर लाल मीणा व भाकपा-माले के हरिश सालवी,रमेश मीणा, शंकरलाल आदि मौजूद थे।WhatsApp us