भगवान श्री सत्यनारायण जी का पाटोत्सव एवं ध्वजारोहण परिवर्तन संपन्न भक्तों ने निकाली शोभायात्रा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। शहर में स्थित पटेल समाज के मंदिर में बिराजमान श्री सत्यनारायण भगवान का वार्षिकोत्सव 47 वां धुमधाम से मनाया गया। वैसाख सुदी 13 विक्रम संवत 2082 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवानश्री सत्यनारायण का पाटोतसव एवं ध्वजारोहण परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया । शोभायात्रा में समस्त पटेल समाज के बड़े बुजुर्गं, युवा, महिलाऐं नगर भ्रमण के लिए शामिल हुए। बेंड-बाजों के साथ भक्तगण डीजें पर नाचतें गातें धुमधाम से सेरिंग तालाब पहुंची वहां भगवान श्री सत्यनारायण जी को स्नान कराया गया तथा आरती की गई बाद में वहां से नगर भ्रमण कर पुनः भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में पहुंची जहाँ भक्तों द्वारा आराध्य देव भगवान श्री सत्यनारायण जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। यह जानकारी पटेल समाज सलूंबर अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल ने दी।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!