सोलर बेस्ड सिंचाई पाइप लाइन और नेट शेड (सब्जी घर) का उपनिदेशक उधानिकी का किया विजिट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। डिप्टी डायरेक्टर उधानिकी पुरूषोतम भट्ट का प्रदान संस्था के सहयोग से लगाये गए सोलर बेस्ड सिंचाई पाइप लाइन और नेट शेड (सब्जी घर) का जिलें के मालपुर के मगरी फला में विजिट किया गया। विजिट के दौरान उप निदेशक ने लाभार्थी महिला किसानो से नेट शेड में की जाने वाली सब्जियों के बारे में चर्चा की इस दौरान महिला किसान मावली बाई ने उन्हें बताया की सिर्फ 240 स्क्वायर मीटर में लगे नेट शेड में पहली बार खीरे और टमाटर की खेती नवंबर 2024 से शुरू की थी जिससे अभी तक 20 हजार के खीरे से और इतना ही लगभग 20 हजार टमाटर की फसल से कमा लिया है जबकि अभी टमाटर का उत्पादन लगातार जारी है, ये सब जानकर डायरेक्टर (होर्टिकल्चर) बहुत प्रभावित हुए और प्रदान संस्था के द्वारा जमीनी स्तर छोटे किसानो के साथ किये जा रहे काम को सराहनीय पहल बताया, साथ ही जो भी किसान राज्य सरकार की उधानिकी से समंधित योजनाओं का लाभ लेना चाहते है तो उनका क्रियान्वयन प्रदान संस्था से मिलकर कराने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया!

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!