सलूम्बर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला सलूंबर की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन के लेनदेन एवं आर्थिक गतिविधि की सुचिता व पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए अंकेक्षण बैठक
जिलें के गांव दूदर कार्यालय में प्रांत पर्यवेक्षक जयमाला पानेरी के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष अंबालाल खटीक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला मंत्री कमल आमेटा ने बताया कि इस बैठक में जिले के अधीन सलूंबर, झल्लारा, सेमारी, जयसमंद, सराडा तथा लसाडिया की उपशाखा के अध्यक्ष, मंत्री तथा कोषाध्यक्ष एवं संगठन के विशेष आमंत्रित सदस्यों में भाग लिया।
बैठक में उपशाखाओं के अध्यक्ष ने सदस्यता के दौरान क्षेत्र में शिक्षकों की समस्याओं जैसे तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी, शिक्षकों का स्थानांतरण, प्रबोधक वेतन विसंगति,पीडी मद के शिक्षकों का अनियमित वेतन 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के जीएफ में एनपीएस राशि का समायोजन,पंचायत शिक्षकों का नियमितीकरण,गैर शैक्षिक कार्य से शिक्षकों को मुक्ति जैसी समस्याओं से पर्यवेक्षक महोदया को अवगत कराया गया। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक जयमाला पानेरी ने सभी समस्याओं से अवगत होकर संगठन के माध्यम से प्रदेश स्तर पर रखने तथा उचित निराकरण का आश्वासन दिया। पर्यवेक्षक महोदया ने जिले में सदस्यता अभियान के प्रथम चरण के तहत जिले के निर्धारित लक्ष्य के 81% प्रतिशत उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी उपशाखा कार्यकारिणी को बहुत-बहुत बधाई ज्ञापित की। उन्होंने बताया कि संगठन की सफलता कार्यालय,कोष,कार्यक्रम तथा कार्यकर्ता पर निर्भर करती है। सदस्यता अभियान संगठन की रीड की हड्डी है । यह संगठन को मजबूती प्रदान करता है। इसअवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, पूर्व प्रांत सदस्य रमेश चाष्टा, जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सेवक, जिला सभा अध्यक्ष देवीलाल मेहता, रमाकांत सकरावत, गजेंद्र चौबीसा, मांगीलाल मीणा, पंकज कलाल, लक्ष्मण लाल मीणा, दिनेश चौबीसा, भगवती लाल रायतला, भंवरलाल सुथार, रमेश कुमार, संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी नरेश चाष्टा ने दी।







