चावण्ड के विश्वकर्मा मन्दिर में सुथार समाज ने श्रैष्ठ विद्यार्थियों का किया सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार समाज चावंड और श्री अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महा संगठन राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में चावंड के विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। स्थानीय सुथार समाज द्वारा चावण्ड सुथार समाज के प्रतिभावान बालक/बालिका जिन्होने इस वर्ष माध्यमिक शिक्षाबोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं एंव 12वीं मे अच्छे अंक प्राप्त किए उनका समाज स्तर पर सम्मान और अभिनन्दन किया गया. कक्षा 12वीं में प्राची सुथार ने 94,40% चिन्तन सुथार ने 73, 80% ध्रुव सुथार ने 73,40% युवराज सुथार ने 68,00% मानसी सुथार ने 63,40% ने और कक्षा 10 वीं में नैतिक सुथार ने 84,50% अंक प्राप्त कर सुथार समाज का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम मे वालजी,गजेंद्र सुथार, पन्नालाल सुथार, गणेशलाल, रमेशचन्द, देवीलाल,मोहनलाल ,बसन्ती लाल ,विनोदजी, मणीलाल सुथार कस्तुरचन्द,सुरेश सुथार,दिनेश कुमार,अर्जुन लाल, भंवर लाल एंव समस्त गणमान्य पंच,सभी युवा तथा बालक- बालिकाएं उपस्थित रहे।

रिपोट गोपाल सुथार

और पढ़ें

error: Content is protected !!