
कार्यग्रहण किया। जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा महेशचंद्र आमेटा का जिला प्रतापगढ से स्थानांतरण हुआ है।इस शुभ अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा
सलूंबर ने जिला शिक्षा अधिकारी का उपशाखा अध्यक्ष गजेंद्र चौबीसा के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। उप शाखा मंत्री नरेश चाष्टा ने बताया कि सलूंबर जिलें का शिक्षा
विभाग कृतज्ञ है कि जिले के शिक्षा विभाग को आमेटाजी जैसे कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार तथा समर्पित व्यक्तित्व का नेतृत्व मिलने जा रहा है। यह हमारे लिए परम सौभाग्य का विषय है। संगठन के पदाधिकारीयों ने तिलक,पगड़ी और उपरनों से जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया और शुभकामनाएं
प्रेषित की। स्वागत करने में देवीलाल मेहता, रमाकांत सकरावत, हिमांशु भट्ट,प्रदीप सिंह चौहान,रमेश टेलर, रमेश पुरी गोस्वामी,कन्हैयालाल सेवक,कमलेश शर्मा,देवीलाल गोखले आदि उपस्थित रहेंWhatsApp us