ठाकुरजी श्री लड्डू गोपालजी की भव्य शोभायात्रा 8 जून को*गणगौर घाट पर होगा नौका विहार, यमुना महाआरती एवं भक्ति संध्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। मेवाड़ सनातन महोत्सव समिति एवं सर्व सनातन समाज के तत्वावधान में श्री श्री श्री 1008 ठाकुर श्री लड्डू गोपाल जी महाराज की भव्य शोभायात्रा दिनांक 8 जून 2025 रविवार को नगर के प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे एवं शाही लवाजमे के साथ निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा दोपहर 3:30 बजे उदयपुर स्थित श्री नृसिंह द्वारा मीठाराम जी का मंदिर, रावजी का हाटा से पूजा-अर्चना के उपरांत प्रारंभ होगी। यात्रा में सजीव झांकियाँ, अखाड़े, बैंड-बाजे, वाद्य-यंत्र विशेष आकर्षण रहेंगे।
शोभायात्रा मार्ग: रावजी का हाटा मोहल्ली चौहट्टा बदनोर की हवेली जड़ियों की ओल घण्टाघर मांझी की बावड़ी जगदीश चौक गणगौर घाट पर समापन होगा। गणगौर घाट पर विशेष आयोजन: शोभायात्रा के समापन पर गणगौर घाट पर नौका विहार एवं दिव्य यमुना महाआरती का आयोजन होगा। तत्पश्चात आयोजित भक्ति संध्या में प्रख्यात कलाकार मुकेश महादेवा (रेल मंगरा), अनन्त लौहार (जगत) एवं सांवरा सेन (मजावड़ा) अपनी भक्ति-भावना से भरी प्रस्तुतियाँ देंगे। समिति के रविराज सोनी व पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस आयोजन में सहभागी होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!