सलूम्बर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय झल्लारा उपशाखा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा महेश चन्द्र आमेटा का तिलक कर उपरणा ओढाकर स्वागत किया गया और अतिरिक्त
प्रशासनिक अधिकारी हितेश चौबिसा का उपरणा ओढाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपशाखा झल्लारा के अध्यक्ष लक्ष्मणलाल मीणा मंत्री दिनेशकुमार चौबिसा उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौबिसा जिला महासमिति के सदस्य रमेशनाथ जोगी वरिष्ठ
कार्यकर्ता शंकरलाल मीणा रामलाल मीणा और नरेश चौबीसा आदि उपस्थित रहें एवं शिक्षकों की समस्या के बारें में जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा की गई श्रीमान जी के द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया। यह जानकारी संगठन जिला मीडिया प्रभारी नरेश चाष्टा ने दी







