निम्बाहेड़ा। मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज का चित्तौड प्रतापगढ एवं नीमच जिलों के अविवाहित युवक- युवतियों का परिचय सम्मेलन नगर के पेंशनर भवन में विधायक प्रतिनिधि नितिन चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप
प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन समिति के मानमल शर्मा नरेन्द्रकुमार शर्मा बद्रीलाल शर्मा एक मांगीलाल मेनारिया ने अतिथियों का ऊपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया। मांगीलाल मेनारिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। नितिन चतुर्वेदी ने इस आयोजन को वर्तमान की महत्ती आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में गौनंदन विकास नागदा ने आशीर्वाद प्रदान किया और कार्यक्रम में विभिन्न गाँवों और शहरों से 78
बायोडाटा प्राप्त हुए युवक -युवतियों को मंच पर आमंत्रित कर परिचय बायोडाटा प्रस्तुत कराया गया। कार्यक्रम में नीमच अध्यक्ष बाबूलाल नागदा ने नीमच में 5 सितम्बर को युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन आयोजित करने की जानकारी दीl प्रतापगढ के चन्द्रशेखर मेहता पूर्व उपाध्यक्ष अखिल भारतीय मेनारिया समाज समिति हेमन्त पाठक चैनल हेड बी. बी. सी. राजस्थान बांसवाड़ा और बाबूलाल शर्मा को मंच पर ऊपरणा ओढ़ा कर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।संचालन शिक्षाविद मानमल शर्मा ने किया। अतिथियों ने आयोजकों के इस कार्यक्रम को सराहनीय अतिआवश्यक कार्य बताते हुए आयोजनकर्ता पूरी टीम को माल्यार्पण कर ऊपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया और नरेश मेनारिया ने ज्योतिष पर उद्बोधन दिया। अपूर्व शर्मा मुकेश शर्मा उमेश शर्मा गोपाल शर्मा हितेश शर्मा लक्ष्मी लाल मेनारिया दिनेश शर्मा महेश शर्मा सुरेश नागदा अजय मेनारिया हरीश मेनारिया लक्ष्य जोशी आदि युवाओं की टीम की सराहनीय सेवा रहीं। पुष्कर मेनारिया भाव लिया नागेश जोशी नीमच आदि उपस्थित थे। नरेन्द्र शर्मा ने प्रभावी उद्बोधन दिया और आभार प्रदर्शन बद्रीलाल शर्मा द्वारा किया गया







